सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

Thursday, December 2, 2010

बच्चों की आंखों में ना लगाए सुरमा- महीप बंसल

आंखें हमारे शरीर का सबसे अह्म अंग है। इसलिए इनकी विशेष देखभाल आवश्यक है। हमें चिकित्सक की सलाह के बगैर किसी भी तरह की आंखों की दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बिना परामर्श बच्चों की आंखों में सुरमा डालना भी ख़तरनाक हो सकता है। सुरमे से आंखे बड़ी होना या सुंदर होना सिर्फ एक भ्रांति है। ये बातें डा0 महीप बंसल ने सामुदायिक रेडियो स्टेश्न के कार्यक्रम हैलो सिरसा में सुरेन्द्र सिहं से बातचीत के दौरान श्रोताओं को स बोंधित करते हुए कहें। प्रस्तुत है इस बातचीत के संपादित अंश-

प्रश्न-नेत्र रोग क्या है?
उत्तर-हमारी आंखों की सामान्य या प्राकृतिक अवस्था का किसी भी तरह से विकृत या प्रभावित होना नेत्र रोग कहलाएगा। इनमें आंखों का लाल होना, मोतिया बिन्द, रतौंधी, दूरदृष्टि या निकटदृष्टि दोष होना, एलर्जी, आई लू जैसे रोग आते हैं। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण नेत्र रोगों में इजाफा हो रहा है।

प्रश्न- आम आदमी अपनी आंखों की देखभाल किस तरह कर सकता है?
उत्तर- ड्राइविंग के दौरान हेलमेट या अच्छा चश्मा लगाए। बिना सलाह के कोई दवा का प्रयोग न करें। किसी भी प्रकार का इंफेक्शन होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। अपनी आंखों के प्रति लापरवाही का रवैया ना अपनाए, क्योंकि आंखें बहुत ही संवेदनशील होती है।

प्रश्न- टीवी देखते समय हमें क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
उत्तर- टीवी देखते समय हमें टीवी से कम से कम 7 या 8 फीट की दूरी अवश्य रखनी चाहिए। यह दूरी कमरे व टीवी के साईज पर भी निर्भर करती है। यदि टीवी हाई रेज्यूलेशन वाला है तो आंखों पर कम प्रभाव पडेगा। टीवी देखते समय हमें लगातार अपनी आंखों को झपकाते रहना चाहिए। इससे आंखों की नमी बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त पर ज्यादा देर तक काम करने वाले व्यक्ति को एंटी क्लीयर स्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न- आंखों की एलर्जी के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर- एलर्जी का मु य कारण सूर्य की पैराबैंगनी किरणें है। एलर्जी मु यतरू गर्मी के समय होती है। इससे बचने के लिए गुणवता वाले धूप के चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। बार -बार ठन्डे पानी से आंखों में छींटे मारने चाहिए।

प्रश्न- इस मौसम में आंखों से संबंधित कौन कौन से रोग मु य है?
उत्तर- इस समय कटाई और बिजाई का मौसम चल रहा है। इसलिए खेतों में काम करने वाले व्यक्ति को चोट लगने से जख़्म होने का डर रहता है। इसके अतिरिक्त इस समय बुजूर्गों में सफेद मोतिया व काला मोतिया आदि की समस्या हो सकती है।

प्रश्न- क्या बार बार आंखें धोने से आंखों की पुतलियों में स्थित रसायन को कुछ खतरा हो सकता है?
उत्तर- साफ पानी से आंखें धोने से कोई समस्या नहीं होती। बल्कि इससे आंखों की साफ सफाई हो जाती है और जहां तक रसायन की बात है तो यह रसायन समय समय पर बदलता रहता है। यह हमारी आंखों व पलकों के मध्य चिकनाई बनाए रखने का काम करता है ताकि पलकों को झपकाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

प्रश्न- बच्चों में बढ़ रही आंखों की समस्याओं के क्या कारण है?
उत्तर- इसका मु य कारण लगातार बढ़ता पढाई का बोझ, टीवी के साथ अत्यधिक लगाव, प्रदूषण भी इसका अहम कारण है। भारत में लोग अपने बच्चों को छोटी उम्र में स्कूल में भेज देते हैं। जबकि यूरोप में 6 वर्ष के बच्चो को स्कूल में भेजा जाता है। कार्यक्रम के अन्त में श्रोताओं से कहा कि हमारी ये आंखें ही है जो हमें देश दूनिया दिखाती है। इनके बिना जीवन अधूरा है। इसलिए इनकी देखभाल में हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार की नेत्र स बंधी समस्या होने पर विश्वसनीय नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करना चाहिए।

प्रश्न- नजऱ कमजोर होने पर चश्मे के अतिरिक्त और क्या क्या विकल्प हो सकते हैं?
उत्तर- चश्मा लगाने के अतिरिक्त कोंटेक्ट लैंस को प्रयोग में लाया जा सकता है। लेकिन कॉन्टेक्ट लैंस के विकल्प में हमें ज्यादा सावधानियां बरतनी पड़ती है क्योंकि धूल मिट्टी के चलते कॉन्टेक्ट लैंस के कारण आंखों में जलन होने लगती है जिसके कारण आंखों की पुतलियां भी प्रभावित होती है। इसी के साथ आंखों का आप्रेशन भी बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें जोखिम अधिक रहता है।

प्रश्न-चश्मे के प्रयोग में क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
उत्तर- चश्मे का प्रयोग करते समय हमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। हमें चश्मे का चुनाव करते समय उसकी गुणवत्ता को परखना चाहिए। फैशन को तवज्जो ना देकर आंखों की सहूलियत और आवश्यकता अनुसार की चश्मे का चुनाव करना चाहिए।चश्मे के फै्रम का चुनाव भी हमें चिकित्सक के सुझाव से ही करना चाहिए। साथ साथ चश्मे की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

प्रश्न- हम अपनी आंखों की देखभाल किस तरह कर सकते है?
उत्तर-आंखे हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इन्ही की बदौलत हम इस खूबसूरत दूनिया को देख पाते हैं। इसलिए हमें अपनी आंखों की विशेष देखभाल करनी चाहिए। इनके स्वास्थ्य के लिए जहां साफ सफाई अति आवश्यक है वहीं आहार में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा होना आवश्यक है। यह हमें गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, जूस आदि से प्राप्त होता है।

सेना भर्ती के दौरान, दलालों से सावधान-कर्नल सिन्हा

भारतीय सेना अपने दमखम, शौर्य व परा क्रम ही नहीं, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की वजह से भी जानी जाती है। सिरसा में 24 नवंबर से शुरू होने वाली खुली भर्ती में भी सर्वोतम का चुनाव हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसलिए किसी भी प्रकार के बिचौलियों व दलालों के बहकावे में न आऐं। आपकी योग्यता ही आपके चुनाव का अंतिम आधार होगी। उपयुक्त बात कर्नल डी के सिन्हा ने कार्यक्रम हैलो सिरसा में रचना सैनी से बातचीत के दौरान कहीं। प्रस्तुत है उस बातचीत के संपादित अंश-
प्रश्न- सेना में युवाओं के लिए किस तरह की संभावनाएं है?
उत्तर- भारतीय सेना देश का गौरव है। सेना में जाकर युवा न सिर्फ अपना भविष्य व कैरियर बना सकते हैं, देश के प्रति अपने कर्तव्य को भी निभा सकते हैं। एक सैनिक को पैसा और स मान एक साथ मिलता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि युवाओं के लिए सेना में बहुत अच्छी संभावनाएं हैं।

प्रश्न- सिरसा में होने वाली भर्ती में शैक्षणिक योग्यताएं क्या होंगी?
उत्तर- सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में 24 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया की शुरूवात होगी। यहां सामान्य सैनिक के लिए शैक्षणिक योग्यता 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं या 12वीं केवल पास होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 17वर्ष 6महीने से 21 वर्ष तक है। वहीं क्लर्क तथा एस सी टी के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं में 50 फीसदी अंक निर्धारित की गई है। प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक होने आवश्यक है। यदि अ यार्थी स्नात्तक है तो केवल पास भी चलेगा। परंतु 10वी या 12वीं में गणित तथा अंग्रेजी में 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

प्रश्न- भर्ती के दौरान किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
उत्तर- जहां तक दस्तावेजों की बात है तो दसवीं व बारहवीं के मूल प्रमाणपत्रों के साथ दो-दो फोटों कॉपी, यदि कोई प्रमाण पत्र गुम है तो डूप्लीकेट प्रमाण पत्र अटेस्डेड किए होने चाहिए। इसके अतिरिक्त हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सरपंच द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र तथा 12 रंगीन पासपोर्ट फोटो जिन पर नाम तथा जन्म तिथि अंकित होना आवश्यक है। फोटों 6 महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों व सेवारत कर्मचारियों के बच्चों के पास रिलेशनशिप सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। वहीं यदि अ यार्थी 18 वर्ष से कम आयु का है तो माता-पिता का अधिकार पत्र साथ में अवश्य लाए। सभी अ यार्थी अविवाहित होने का प्रमाण पत्र भी साथ में लाए।

प्रश्न- शारीरिक मानदंड किस प्रकार के होने चाहिए?
उत्तर- शारीरिक मानदंड सामान्य सैनिक के लिए कद 170 सेंटी मीटर, वजन 50 किलोग्राम, छाती 77 सेंटीमीटर व फुलाव 5 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। क्लर्क व एस सी टी के लिए कद 162 सेंटीमीटर है परंतु अन्य शारीरिक मानदंड सामान्य सैनिक की तरह ही हैं।

प्रश्न- भर्ती के दौरान किस प्रकार की चयन प्रक्रिया होगी?
उत्तर- भर्ती के लिए सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। उसके पास फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा। उसके बाद सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी तथा अ यार्थी का मेडिकल चैकअप होगा। अंत में चयनित उ मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी, जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

प्रश्न- खिलाड़ी उ मीदवारों के लिए किस प्रकार की रियायतों को प्रावधान है?
उत्तर- राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को लिखित परीक्षा में 20 अंक अतिरिक्त मिलते हैं। इसी तरह एन सी सी के सी प्रमाण पत्र धारक को लिखित परीक्षा नहीं देनी पडती। बी प्रमाण पत्र धारक को 10 अंक अतिरिक्त दिए जाते हैं तथा ए प्रमाण पत्र धारक एन सी सी कैडेट को 5 बोनस अंक मिलते हैं।

प्रश्न- मेडिकल चेकअप किस प्रकार का होता है?
उत्तर- मेडिकल चेकअप में पूरे शरीर की जांच होती है। इसमें दांतो की जांच, कान की सफाई, गले, हड्डियों, आंखों की जांच,बवासीर व चर्म रोगों की जांच भी की जाती है। इस प्रकार मेडिकल चेकअप में शरीर के प्रत्येक अंग की गहनता से जांच की जाती है ताकि अच्छी सेहत वाले उ मीदवार की ही चयन हो सकें।

प्रश्न- इस क्षेत्र में आने के लिए आप युवाओं को किस तरह की तैयारी की सलाह दोगे?
उत्तर- मैं यही कहूंगा की अपनी फिटनेस तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अपने शिक्षा संबंधी कागजात अच्छी तरह तैयार रखें। अपने आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए। यदि आप योग्य है तो आपका चयन अवश्य होगा। अंत में यह सलाह अवश्य दूंगा कि किसी प्रकार की जालसाजी में ना आए, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष तथा पारदर्शी होगी।

Wednesday, December 1, 2010

पढाई के बोझ से कमजोर होती आंखें- डा0 चौधरी



(प्रभात इंदौरा) सूचना प्रोद्यौगिकी के इस युग में बच्चे कंप्यूटर तथा टीवी के आदी होते जा रहे हैं। ये घन्टों इनके साथ बिताते है, जिससे विभिन्न प्रकार की आंखों संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी तरह लगातार बढ़ रहा पढाई का बोझ भी इसे और भी गंभीर बना रहा है। यह बात नैत्र रोग विशेषज्ञ डा0 ओपी चौधरी ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन 90.4 एफ एम पर कार्यक्रम हैलो सिरसा के दौरान सुरेंन्द्र सिंह के साथ बातचीत के दौरान कही। प्रस्तुत है इस बातचीत के संपादित अंश-
प्रश्न-नेत्र रोग क्या है?
उत्तर-हमारी आंखों की सामान्य या प्राकृतिक अवस्था का किसी भी तरह से विकृत या प्रभावित होना नेत्र रोग कहलाएगा। इनमें आंखों का लाल होना, मोतिया बिन्द, रतौंधी, दूरदृष्टि या निकटदृष्टि दोष होना, एलर्जी, आई लू जैसे रोग आते हैं। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण नेत्र रोगों में इजाफा हो रहा है।
प्रश्न-आई लू क्या है। इससे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर-आई लू एक वायरल डिसॉर्ड्र है। यह मु यत: बारिश के दिनों में एक विशेष प्रकार के वायरस की वजह से फैलता है। एक बार
होने पर इसका कोई ईलाज नहीं है। यह अपने आप ठीक हो जाता है। परन्तु कुछ सावधानियां रखकर इससे बचा जा सकता है। जब यह
वायरस फैला हो तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, यह हवा के द्वारा भी फैलता
है।
प्रश्न- आंखों की एलर्जी के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर- एलर्जी का मु य कारण सूर्य की पैराबैंगनी किरणें है। एलर्जी मु यत: गर्मी के समय होती है। इससे बचने के लिए गुणवता वाले
धूप के चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। बार -बार ठन्डे पानी से आंखों में छींटे मारने चाहिए।
प्रश्न- हम अपनी आंखों की देखभाल किस तरह कर सकते है?
उत्तर-आंखे हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इन्ही की बदौलत हम इस खूबसूरत दूनिया को देख पाते हैं। इसलिए हमें अपनी
आंखों की विशेष देखभाल करनी चाहिए। इनके स्वास्थ्य के लिए जहां साफ सफाई अति आवश्यक है वहीं आहार में विटामिन ए की प्रचुर
मात्रा होना आवश्यक है। यह हमें गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, जूस आदि से प्राप्त होता है।
प्रश्न-चश्मे के प्रयोग में क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
उत्तर- चश्मे का प्रयोग करते समय हमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। हमें चश्मे का चुनाव करते समय उसकी गुणवत्ता को
परखना चाहिए। फैशन को तवज्जो ना देकर आंखों की सहूलियत और आवश्यकता अनुसार की चश्मे का चुनाव करना चाहिए। चश्मे के
फै्रम का चुनाव भी हमें चिकित्सक के सुझाव से ही करना चाहिए। साथ साथ चश्मे की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
प्रश्न- नजऱ कमजोर होने पर चश्मे के अतिरिक्त और क्या क्या विकल्प हो सकते हैं?
उत्तर- चश्मा लगाने के अतिरिक्त कान्ॅटेक्ट लैंस को प्रयोग में लाया जा सकता है। लेकिन कॉन्टेक्ट लैंस के विकल्प में हमें ज्यादा
सावधानियां बरतनी पड़ती है क्योंकि धूल मिट्टी के चलते कॉन्टेक्ट लैंस के कारण आंखों में जलन होने लगती है जिसके कारण आंखों
की पुतलियां भी प्रभावित होती है। इसी के साथ आंखों का आप्रेशन भी बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें जोखिम अधिक रहता है।
प्रश्न- बच्चों में बढ़ रही आंखों की समस्याओं के क्या कारण है?
उत्तर- इसका मु य कारण लगातार बढ़ता पढाई का बोझ, टीवी के साथ अत्यधिक लगाव, प्रदूषण भी इसका अहम कारण है। भारत में
लोग अपने बच्चों को छोटी उम्र में स्कूल में भेज देते हैं। जबकि यूरोप में 6 वर्ष के बच्चो को स्कूल में भेजा जाता है।
कार्यक्रम के अन्त में श्रोताओं से कहा कि हमारी ये आंखें ही है जो हमें देश दूनिया दिखाती है। इनके बिना जीवन अधूरा है। इसलिए
इनकी देखभाल में हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार की नेत्र स बंधी समस्या होने पर विश्वसनीय
नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करना चाहिए।