सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

Sunday, February 9, 2014

आए जो तुम जिंदगी में. . .

हर लम्हा खुशियों के ख़जाने से भर गया।
दी मुस्कुराहटें  इतनी कि ख्वाबों का जहां खिल गया।
हंसता है दिल तन्हाइयों में भी अक्सर,
तेरा अक्श आंखों में आते ही लगता है
इस  मुसाफिर को  ठिकाना  मिल गया।
आए जो तुम जिंदगी में ,
जीने का  बहाना मिल गया।।
कभी था जो मेरे लिए अजनबी,
चंद लम्हों में अपना बन गया।
वो पल अब भी जहन में है,
मेरे सीने से जब मेरा दिल गया।
तेरी बातों में कितना  अपनाअपन है,
तू भी दीवानगी में पागल बन गया।
वो देखना तेरा कजरारी आंखों से,
नजरों की  शरारत से हैरां कर गया।
आए जो तुम जिंदगी में ,
जीने का बहाना मिल गया।।
सीने से लगकर वो ऐसे मिलना तेरा,
था जो ख्वाब हकीकत बन गया।
है मीलों  की  दूरियां दरमियां,
पर मेरी हर सांस में तूं बस गया।
बीते दिन लम्हों की  तरह,
जबसे तूं इस दिल में बस गया।
आए जो तुम जिंदगी में ,
जीने का  बहाना मिल गया।।







No comments:

Post a Comment