सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
Showing posts with label 15 august. Show all posts
Showing posts with label 15 august. Show all posts

Sunday, August 14, 2011

अलविदा फिरंगी कह गया


हजारों शहिदों की कुर्बानी से आजादी हमें मिली
हमारे मुरझाए होठों पर हंसी तब खिली।
हवा ने बहना छोड़ दिया था
फूल भी खिलना भूल गए थे
वो कुछ ऐसा मंजर था
जिसने देखा वो कांप गए थे।
न हवा में ये रवानी थी
न मस्ती में जवानी थी।
हर लब पर था ताला पड़ा
न आवाज में बुलंदी थी
न गीतो में था मधुर रस
अंग्रेजों के जुल्म सहने को
हर हिंदुस्तानी था बेबस।
पर जब चली हवा इंकलाब की
गौरों का साम्राज्य ढ़ह गया
जब उठी लहर देश प्रेम की
अलविदा फिरंगी कह गया ।
सोने की चिड़िया अब आजादी से चहक रही है
उन्नती और विकास की नई कहानी कह रही है।
प्रभात इंदौरा

Saturday, August 13, 2011

उडो.. की पंख आजाद है


आसमां की ऊंचाई,सागर की गहराई
अंतरिक्ष का विस्तार,मंजील की लंबाई।
अब कु छ भी असंभव नहीं
दुनिया जिसको मान चुकी
आज फिर दोहराता हूं मैं वही
पैरों की वो बेड़ियां अब बीती बात हुई।
देखकर अपनी उडान,
दुनिया भी हैरान हुई।
अपनी कोई उम्मीद, कोई सपना
अब अधूरा ना रहेगा
हम हिंदुस्तानी हैं श्रेष्ठ
अब ये हर कोई कहेगा
इस धरा के स्वर्ग पर
आशियाना है अपना।
वर्षों के आंशु पोंछकर
सीखा है, हमने हंसना
ये हंसी कभी गुम न हो
प्यार अपना कम न हो।
आजादी के जश्न में झुमों
और मिलकर प्रभात संग
यारों तुम सब यही कहो।
आज वक्त है साथ हमारे
उडो की पंख है आजाद तुम्हारे।
....प्रभात इंदौरा