सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
Showing posts with label आजादी. Show all posts
Showing posts with label आजादी. Show all posts

Wednesday, August 17, 2011

कर हौसला उठ तो सही

बिछ जाएगी जमीं तेरे कदमों में

झुक जाएगा आसमां भी

खुद पर यकीं कर तो सही।

बन जाता है कारवां खुद व खुद

चलने की हिम्मत कर तो सही।

रास्ते के कांटे न बनेंगें रूकावट

न थमेंगें कदम न होगी थकावट

एक बार फैसला कर तो सही।

रूख हवाओं के बदल जाऐंगे

जो देखेंगे सिहर जाऐंगे

यकीं नहीं होगा खुद को भी

कदम डगर पर रख तो सही।

मंजील तेरे कदमों में होगी

खुशियां तेरे पहलु में होगी

होगी दुनिया भी साथ तेरे

कर हौसला उठ तो सही।

कर हौसला उठ तो सही। ।

प्रभात इंदौरा

सिरसा

Tuesday, August 16, 2011

एक आजादी और चाहिए

आजादी का जश्न हो लिया पर गुलामी बाकी है
भारत माता कह रही खतरे में आजादी है।
गांधी,आजाद और भगत सिंह अब तुम्हें बनना होगा
वो लोग फिरंगी थे पर तुम्हें अपनों से लड़ना होगा।
कुछ नहीं होगा घर दुबके रहने से,
कर प्रण बाहर निकलना होगा।
ये वक्त है कुछ कर दिखाने का
कांटों भरी इस राह पर तुम्हें
अब नंगें पांव निकलना होगा।
थोड़ी हिम्मत, थोड़ा जज्बा और थोड़ा जुनून चाहिए
भारत माता कह रही है एक आजादी और चाहिए।

Sunday, August 14, 2011

अलविदा फिरंगी कह गया


हजारों शहिदों की कुर्बानी से आजादी हमें मिली
हमारे मुरझाए होठों पर हंसी तब खिली।
हवा ने बहना छोड़ दिया था
फूल भी खिलना भूल गए थे
वो कुछ ऐसा मंजर था
जिसने देखा वो कांप गए थे।
न हवा में ये रवानी थी
न मस्ती में जवानी थी।
हर लब पर था ताला पड़ा
न आवाज में बुलंदी थी
न गीतो में था मधुर रस
अंग्रेजों के जुल्म सहने को
हर हिंदुस्तानी था बेबस।
पर जब चली हवा इंकलाब की
गौरों का साम्राज्य ढ़ह गया
जब उठी लहर देश प्रेम की
अलविदा फिरंगी कह गया ।
सोने की चिड़िया अब आजादी से चहक रही है
उन्नती और विकास की नई कहानी कह रही है।
प्रभात इंदौरा