सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

Thursday, September 9, 2010

अंतराष्ट्रीय गणित कांग्रेस

अंतराष्ट्रीय गणित कांग्रेस गणितज्ञों का सबसे बड़ा सम्मेलन है जिसमें दुनिया भर के गणितज्ञ भाग लेते है।हर चार वर्ष पर होने इस सम्मेलन की शुरुआत 1897 में स्वीट्जरलैंड के ज्यूरिख से हुई असल में,1893 में शिकागो में हुए गणितज्ञों के एक सम्मेलन में जर्मनी के दो महान गणितज्ञ फेलिक्स केलिन और जार्ज फीलिप कैंटर ने विश्व के सभी गणितज्ञों के एक होने का आह्वान किया था।वर्ष 1897 में केलिन,एंड्री मार्कोव,ल्यूगी क्लेमोना जैसे गणितज्ञों ने इसकी विधिवत शुरूआत कर दी।हैदराबाद में चल रही अंतराष्ट्रीय गणित कांग्रेस अपने सवा सौ साल के सफर में पहली बार उस देश में हो रही है,जिसने दुनिया को शून्य जैसा गणितीय आधार दिया। 27 अगस्त तक 90 देशों के करीब तीन हजार गणितज्ञ इस कांग्रेस में गणित से जुड़े विभिन्न मु़द्दों पर विचार-विमर्श कर रहेहैं।गणितज्ञोंकी माने,तो गणित के प्रति भय पूरी दुदिया में है। हैदराबाद कांग्रेस की खास बात यह भी है कि यहां इंग्रिड दौबेचिस को अध्यक्ष चुना गया है जो विश्व गणित कांग्रेस के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष है।अंतराष्ट्रीय गणित कांग्रेस का आयोजन अंतराष्ट्रीय गणितीय संघ करता है, जिसका गठन 1951 में हुआ।इससे पहले इस सम्मेलन को आयोजित करने का जिम्मा यूनियन मैथेमेटिक्स इंटरनेशनल के कंधो पर था।
इस सम्मेलन में जहां कई गणितीय प्रश्नों को सुलझाया जाता है,वहीं कई सवाल भी उठाए जाते है।मसलन 1900 के पेरिस सम्मेलन में ही डेविड हिलबर्ट ने अपने चर्चित 23 अनुत्तरित सवाल रखे थे, जिसे अब हिल्बर्ट्स प्राब्लम कहा जाता है।हैदराबाद में चल रहा सम्मेलन इसलिए भी चर्चा में कि यहां विश्ननाथ आनंद ने एक साथ 40 गणितज्ञों के साथ शतरंज की बाजीयां लगाई थी जिसमें 39 को उनहोंने मात दे दी थी और एक बाजी को ड्रा करने में सफल रहा। अंतराष्ट्रीय गणित कांग्रेस का अगला पड़ाव 2014 में दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में है।

Tuesday, September 7, 2010

हर समस्या का होगा समाधान-सुरेश कुक्कु


अगले पंद्रह दिनों में सिरसा जिले की सभी सड़कों का पुर्नोद्धार शुरू हो जाएगा,शहर में स्ट्रीट लाइटों,आवारा पशुओं की समस्या व सफाई संबंधी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर दिया जाएगा ।’’ उपरोक्त वाक्य सिरसा नगरपरिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष,सुरेश कुक्कु ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में स्थित सामुदायिक रेडियो स्टेशन 90.4 पर कार्यक्रम ’हैलो सिरसा’ में केंद्र निदेशक विरेन्द्र सिहं चौहान से बातचित के दौरान कहे।
गौरतलब है कि सुरेश कुक्कु सिरसा के वार्ड नंबर 18 से निर्वाचित पार्षद है और उन्हें नगरपरिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।फोन इन कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने प्रश्नों और समस्याओं की झड़ी लगा दी।नगर परिषद अध्यक्ष ने भी श्रोताओं की सभी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।सीवरों के ढक्कन नहीं होने संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिना ढक्कन वाले सीवरों की सूची तैयार की जा रही है,बहुत जल्द सभी खुले पड़े सीवरों को ढक्कन लगा दिए जाएंगे। सड़कों की लगातार बदतर होती दशा के बारे में उन्होंने श्रोताओं को आश्वस्त किया कि फिलहाल बारिश का मौसम है इसलिए सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है जैसे ही बारिश रूकेगी सभी सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा,यह कार्य अगले 15-20 दिनों में शुरू हो जाएगा।
जब एक श्रोता ने बदतर सफाई व्यवस्था का सवाल उठाया तो अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों की कमी की बात कही उन्होंने कहा कि 1990 के बाद भर्तियां नहीं हुई है परंतु वे बहुत जल्द सफाई कर्मचारियों की भरती करके शहर को चकाचक करने का कार्य करने जा रहे हैं।शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को बदले जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है,पूरे शहर को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। नोहरीया पर फैली गंदगी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां पर स्थित प्राइवेट प्लांट को नोटिस जारी कर दिया गया है और पूरी उम्मीद है कि इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।जब एक श्रोता ने सड़कोें पर बेसहारा घूमते गौवंश तथा उनसे होने वाली दुर्घटनाओं के बारे मेें सवाल उठाया तो नगरपालिका अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि इनमें से ज्यादातर गायें आवारा नहीं हैं परंतु इनके मालिक दूध निकालकर इन्हें आवारा छोड देतें हैं जोकी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है,ऐसे लोगों के फिलाफ अब पुलिस के साथ मिलकर सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा शहर में स्थित घास की टालों को भी अपनी दुकानें वहां से हटाने का नोटिस जारी कर दिया गया है।
केंद्र निदेशक विरेंद्र सिहं चौहान ने जब पूछा की पांच साल बाद वह सिरसा को किस तरह का देखना चाहतें हैं तो
अध्यक्ष ने जवाब दिया कि वे एक सुन्दर व खूबसुरत सिरसा चाहते हैं जहां सड़कों, सीवरों व पानी की किसी तरह की कोई समस्या न हो। केन्द्र निदेशक ने जब अध्यक्ष से उनकी सबसे पहली प्राथमिकता के बारे में पूछा तो नगर परिषद अध्यक्ष ने सिवरों की समस्या को दूर करना अपनी पहली प्राथमिकता बताया। इस प्रकार कार्यक्रम के दौरानसुरेश कुक्कु ने शहर की सभी समस्याओं को दुर करने का विश्वास दिया तथा भविष्य में भी सामुदायिक रेडियो के माध्यम से श्रोताओं से रुबरु होते रहने का आश्वासन दिया।

Tuesday, August 31, 2010

जाति को जनणना में शामिल किया जाएगाःप्रणब

नई दिल्ली : जाति आधारित जनगणना पर तमाम विवादों को विराम देते हुए सरकार ने आखिर जाति को जनगणना में शामिल करने का फैसला कर लिया है।सरकार नें आज यहां कहा कि इससे संबंधित सभी औपचारिकताओं को मंत्रीपरिषद की अगली मीटिंग में पूरा कर लिया जाएगा।
वितमंत्री प्रणव मुखर्जी ने लोकसभा को कहा कि सभी पार्टियों ने जाति को जनगणना में शामिल करने के विचार का समर्थन किया है और इस मुद्दे पर और अधिक बहस करने का कोई फायदा नहीं है।प्रणब ने यह ब्यान विभिन्न पार्टियों के द्वारा इस मुद्दे पर सवाल पुछे जाने पर दिया ।
विशेष मंत्री समूह जो इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बनाया गया था, ने भी जाति को जनगणना में शामिल करने का सुझाव दिया है।

Wednesday, August 18, 2010

किशेनजी के प्रस्ताव का ममता ने किया स्वागत

कोलकाता,17 अगस्त। तरुणमूल कांग्रेस अध्यक्षा और रेल मंत्री ममता बेनर्जी ने आज यहंा माओवादी नेता किशेनजी के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि सभी समस्याओं का समाधान लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमें समस्याओं का समाधान शंातिपूर्ण ढंग से निकालना चाहिए वे यहां पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। ममता ने कहा कि अगर माओवादी शंाति चाहते हैं तो यह देश के लिए बहुत अच्छी बात है,सरकार यदि इसमें मेरी मध्यस्थता चाहती है तो मुझे कोई परेशानी नहीं होगी परंतु मैने अभी तक मात्र मीडिया रिपोर्टों को ही देखा है इसलिए अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।

rohtash: vishay